Dhanbad News: रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एनिमल एक्टिविस्ट शौमिक बनर्जी अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे. उन्हें सूचना मिली थी कि करीब 500 खरगोशों को अवैध रूप से कई दिनों से पार्सल कार्यालय में रखा गया है और इसे तस्करी कर ट्रेन के माध्यम से कहीं दूसरी जगह ले जाने की योजना है. जांच में पता चला कि शाहा इंटरप्राइजेज द्वारा इन खरगोशों को धनबाद से मुरादाबाद भेजने की तैयारी थी. एक्टिविस्ट्स ने बताया कि प्रत्येक केज में अधिकतम 10 खरगोश ले जाने की अनुमति है, लेकिन यहां भारी ओवरलोडिंग की गई थी. न तो भोजन की कोई व्यवस्था थी और न पानी. इसी लापरवाही के कारण लगभग चार खरगोशों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ ने वहीं बच्चे भी दिए हैं. एक्टिविस्ट्स के अनुसार, यदि इन खरगोशों को जल्द रेस्क्यू नहीं किया गया तो सभी की जान जा सकती है. वहीं, पार्सल कर्मचारी रूपक कुमार ने कहा कि उचित कागजात न होने और नियमों का पालन न किए जाने के कारण पार्सल को रोक दिया गया था. वहीं, खरगोश लाने वाला व्यक्ति अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर कार्यालय से चला गया.
Dhanbad News: रेलवे पार्सल कार्यालय में अवैध रूप से रखे गए करीब 500 खरगोश, मुरादाबाद भेजने की थी तैयारी
Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...
बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...
Police Station CCTV: Jharkhand HC सख्त, DGP को अवमानना नोटिस; थानों...
तरुण महतो की पुलिस हिरासत में पिटाई मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने DGP को अवमानना नोटिस जारी किया है। सभी थानों में 4 सप्ताह...
Swine Flu Jharkhand: झारखंड में Swine Flu की दस्तक, रिम्स में...
झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी एचवनएनवन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रिम्स में 11 संदिग्ध मरीजों में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।Swine...


















