Dhanbad News: नंबर प्लेट पर ‘यादव’ लिखी स्कार्पियो हुई वायरल, धनबाद पुलिस ने किया जब्त

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने हाल ही में एक वायरल स्कॉर्पियो को जब्त किया है. जिसकी नंबर प्लेट पर वैध नंबर की जगह ‘यादव’ लिखा हुआ था. आमतौर पर झारखंड में पंजीकृत वाहनों के नंबर प्लेट पर राज्य कोड JH अंकित होता है. लेकिन इस स्कार्पियो के नंबर प्लेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘यादव’ लिखा हुआ था. बाकी नंबर तो मौजूद थे. जैसे ही इस स्कार्पियो के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुईं. धनबाद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग हरकत में आ गया. ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में वाहन की पहचान और तलाश शुरू की गई और आखिरकार 15 जनवरी को वही वायरल स्कार्पियो पुलिस की नजर में आ गई.

Dhanbad News: जांच में ये आया सामने

जांच के दौरान पता चला कि उक्त स्कार्पियो महावीर नगर निवासी महेश यादव के नाम पर पंजीकृत है. नियमों को ताक पर रखकर नंबर प्लेट में इस तरह का मनमाना बदलाव न केवल मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है. फिलहाल धनबाद पुलिस ने वायरल स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. धनबाद से सोमनाथ की खबर…

Hazaribagh News: 22 घंटे के बाद हबीबी नगर से मृतक दम्पती का उठा शव , जांच अभी भी जारी

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...