Dhanbad Crime : धनबाद में चोरों का आतंक: एक ही रात में आठ घरों के ताले टूटे, लोग दहशत में

Dhanbad Crime : धनबाद के कुमारधुबी ओपी थाना क्षेत्र के बगानधौड़ा में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। जब लोग चंद्र ग्रहण देखने में व्यस्त थे, उसी दौरान चोरों ने आठ घरों का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चोरी में कितनी संपत्ति गई है। कई घरों में लोग बाहर गए हुए थे, जिसके कारण नुकसान का आकलन करने में समय लग रहा है। एक मकान मालिक ने बताया कि उनके घर से जेवर और नगदी गायब हैं, लेकिन अभी सही-सही जानकारी नहीं दे सकते।

Dhanbad Crime : जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि चोरी का इलाका करीब आधा किलोमीटर के दायरे में है और इस घटना को अंजाम देने में चोरों को कम से कम चार घंटे लगे होंगे। इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में शराबियों और जुआरियों का अड्डा है, जिससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे, तो चौबीस घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा संभव है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...