Dhanbad : झारखंड में जल्द होगी होमगार्ड जवानों की बहाली, 147 करोड़…

Dhanbad : रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे डीजी होमगार्ड अनिल पाल्टा ने धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बहुत जल्द होमगार्ड जवानों की बहाली होगी तैयारियां जोरों पर है साथ ही केंद्र से अग्निशमन विभाग को 147 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह 15 वें वित्त आयोग से मिली हुई राशि है। इसे 31 मार्च 2026 के पहले खर्च किए जाने हैं।

Dhanbad : 11 नए अग्निशामालय का होगा निर्माण

इस राशि से 11 नए अग्निशामालय, एक राज्य स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर और एक राज्य स्तरीय अग्निशमन नियंत्रण कक्ष बनेगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड छोटे फायर टेंडर और मोटरसाइकिल फायर टेंडर भी खरीदे जाएंगे। साथ ही नए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदे जाएंगे.उन्होंने बताया होम मिनिस्ट्री ने इसे अप्रूप कर लिया है। जल्द ही परिक्रिया शुरू की जाएगी।

jrtt 22Scope News

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शहर की तंग गलियों में आग लगने पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया जा सके। नए अग्निशामालय बनने से विभाग के अपने भवन में संचालित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया अग्निश्मन विभाग में अग्नि चालक की बहाली की परिक्रिया भी जल्द शुरू होगी.विभाग में कर्मियों के प्रमोशन के बाद अग्निचालकों की कमी का सही सही आकलन किया सकेगा।

विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी है-डीजी

बहरहाल धनबाद अग्निश्मन विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी है। डीजी से मिले इन संकेतो के बाद धनबाद अग्निश्मन विभाग भी अब संसाधनों के मामले में अपग्रेड हो सकेगा। हाल ही में धनबाद अग्निश्मन विभाग को फोम टेंडर मिले थे। ये फायर टेंडर गैस, शार्ट सर्किट, तेल आदि में आग लगने पर उसे बुझाने में तेजी से असर दिखाने में सक्षम हैं।

k4r 22Scope News

जबकि धनबाद में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने से विभाग को ऊँची मंजिला इमारतो में आग लगने पर आग बुझाने में काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है। हाईड्रोलिक प्लेटफार्म एवं अन्य फायर टेंडर मिलने से विभाग का काम आसान होगा। इसके साथ ही कही आग लगने पर कम समय में दमकल की टीम को आग बुझाने में सफलता मिल सकेगी। गर्मी शुरू होने से पूर्व इस प्रक्रिया के पूरी होने की उम्मीद है।

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...