Commercial Advertisment

Dhanbad : स्कूटी सवार युवती के साथ छेड़खानी पड़ी महंगी, आरोपी सलाखों के पीछे…

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला में एक शर्मनाक घटना घटी, जहां नशे में धुत दो बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार एक युवती से छेड़खानी की। घटना के बाद क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया और स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ने की कोशिश की, हालांकि आरोपी युवक भागने में सफल रहे। इसके बाद भीड़ ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट के पास की है। जब एक युवती अपनी स्कूटी से जा रही थी, तब नशे की हालत में बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया। उन्होंने युवती पर अश्लील टिप्पणियां की और गाली-गलौज भी किया।
इस दौरान, युवती ने न सिर्फ उनकी अभद्रता को सहा, इसके साथ ही उसने उन युवकों का पीछा भी किया। जब युवक भुइफोड़ मंदिर के पास पहुंचे, तो युवती ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, युवक वहाँ से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन उनकी बाइक वहीं छूट गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी युवकों की ग्लैमर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Dhanbad : पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर सरायढेला थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया और युवती की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। युवती द्वारा दी गई जानकारी और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने युवकों का पता लगाया और कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों को सरायढेला थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल युवती लाल बंगला इलाके की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक भुइफोड़ मंदिर के पास के रहने वाले हैं। युवकों के नशे में धुत होने की पुष्टि भी पुलिस द्वारा की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों युवक अक्सर इस क्षेत्र में घूमते रहते थे और शराब के नशे में ऐसी हरकतें करते थे।
धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...