धनबादः छत पर सो रहा था पूरा परिवार, नीचे चोर कर गए 3 लाख नगद और 20 लाख के गहने-जेवरात पर हाथ साफ

धनबादः निरसा अनुमंडल अंतर्गत कुमारडूबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलीबाड़ी रहमत नगर निवासी रियाज अहमद के घर चोरों ने खिड़की से घुसकर रविवार की सुबह 2 से 4 बजे के बीच नगद 3 लाख सहित 20 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. रियाज अहमद को घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब उनकी पत्नी ने आकर देखा की सामान बिखरा पड़ा हुआ है.

गहने-जेवरात सहित अन्य सामाग्री चोरी

घर का आलमीरा और लॉकर देख उनके होश उड़ गए. आलमीरा और लॉकर में रखा 3 लाख नगद और जेवरात, सोना का हार 5, अंगूठी 6 पीस 8, कान का रिंग 3, ईयर रिंग 1 पीस, गले का चैन 2 पीस, बेयर 1 पीस, कान का टॉप 6 पीस, नाक का नथ 1 पीस, चांदी का पायल 2 पीस, मोबाइल रियाल मी 3 प्रो 1 पीस सहित अन्य सामाग्री चुरा लिया गया था.

theft in dhanbad 1 22Scope News

छत पर सो रहा था पूरा परिवार

रियाज अहमद का कुमारधुबी बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान है. घटना के संबंध में रियाज अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि वे पूरा परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे. घर के सभी दरवाजे और छत का दरवाजा भी लॉक कर दिया था. सुबह करीब 4 बजे उठकर नमाज पढ़ घर आए. उस वक्त तक मुझे कुछ जानकारी नहीं थी. पत्नी जब छत से नीचे आई तो बताई की चोरी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कुमारधुबी पुलिस को सूचित किया गया. उसके बाद कुमारधुबी पुलिस आकर पूरी घटना की जानकारी ली. वहीं घटना के संबंध में कुमारधुबी ओपी के एसआई वसीम अनवर खान ने बताया कि घटना देख कर लगता है कि कोई नजदीकी ने ही घटना को अंजाम दिया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...