Advertisment

धनबाद में फिर चोरी, 25 लाख के जेवरात और 2 लाख नगद ले उड़े चोर

धनबाद : धनबाद में फिर चोरी – कोयलांचल धनबाद में चोरों का दुस्साहस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

लगातार चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. सिर्फ इस महीने ही आधा दर्जन से ज्यादा

घरों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. गुरुवार को भी चोरों ने बीसीसीएल

के रिटायर्ड बीसीसीएल अधिकारी के घर लाखों की चोरी कर चलते बने. सदर थाना क्षेत्र

के बाबुडीह में रिटायर्ड बीसीसीआई अधिकारी मृत्युंजय प्रसाद अपनी पत्नी को लाने पटना गए हुए थे.

जब वह लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं घर में रखे 4 अलमीरा को तोड़कर

करें 25 लाख के जेवरात और दो लाख नगद लेकर फरार हो गए. जिसकी सूचना उन्होंने सदर थाना को दी.

सदर थाना ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की भुक्तभोगी के द्वारा सदर थाने के लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Dhanbad: जेवर दुकान में 10 मिनट में 50 लाख का डाका, स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...