जमशेदपुर: अपराधियों ने एफसीआई गोदाम के ठेकेदार को मारी गोली

जमशेदपुर: अपराधियों ने एफसीआई- जिले के बर्मामाइंस थानाक्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में

बेखौफ अपराधियों ने एफसीआई गोदाम के ठेकेदार भोला पांडेय उर्फ अजय पांडेय को गोली मार दी.

गंभीर रूप से घायल अजय को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया,

जहां उसका इलाज चल रहा है. गोली अजय के दाहिने जांघ में लगी है. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

आपसी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना. उन्होंने बताया आपसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है.. उन्होंने बताया कि 3 की संख्या में अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग की है. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पूछताछ के क्रम में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी जांच चल रही है.

goli1 1 22Scope News

अपराधियों ने एफसीआई: जांच में जुटी पुलिस

सिटी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार रेलवे साइडिंग में ठेका को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घायल के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट: बिपिन मिश्रा

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...