Advertisement
Advertisement

बिहार में डायल 112 के चालकों की बल्ले बल्ले,अब मिलेगा 30000 मासिक और वर्दी भत्ता 

बिहार में डायल 112 के चालकों की बल्ले बल्ले,अब मिलेगा 30000 मासिक और वर्दी भत्ता 

पटना : बिहार में डायल 112 के चालकों के लिये सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये उनके वेतन को 25 हजार से 30 हजार कर दिया है वहीं उनके सर्विस को भी एक साल के लिये बढ़ा दिया है। जिससे चालकों में खुशी की लहर है।

ERSS को को लेकर 4426 पदों पर होगी नियुक्ति

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने बताया कि ERSS ( इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) को लेकर 4426 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। इसमें 3418 चालक सिपाही और 1009 चालक हलवदार शामिल हैं।

वेतन के अलावा 4000 हजार रूपया वर्दी भत्ता 

दरअसल अभी बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है लेकिन चालकों की बहाली नहीं हो रही है। अगर इस समय सेवा विस्तार नहीं दिया जाता तो डायल 112 सेवा पर सीधा असर पड़ता और Response Time बढ़ जाता। इसलिये सरकार ने आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईजेशन, दानापुर के जरिये लिये गये चालकों को सेवा विस्तार दिया है।
वेतन के अलावा वर्दी के लिये 4000 रूपये अलग से दिये जाते हैं। एक वर्ष के सेवा विस्तार से लगभग 161 करोड़ 11 लाख 84 हजार रूपये खर्च होने का अनुमान है।

डॉयल 112 की सेवा सुदृढ और सुगम बनाना उद्देश्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह तत्कालिक व्यवस्था नहीं है बल्कि सेवा को सुदृढ करने के लिये एक लॉग टर्म योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आमजन को इमरजेंसी में पुलिस सहायता पहुँचाने के साथ ही 112 सेवा का सुगम संचालन है।

ये भी पढे़ : अब बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा AI-डेटा साइंस का ग्लोबल मौका

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...