Palamu News: पलामू सिविल कोर्ट में लगी आग, परिसर में मची अफरा तफरी

Palamu News: पलामू सिविल कोर्ट में आज अचानक आग गई. इससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई. हालांकि कोर्ट कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया. आग लगी कि घटना में कोर्ट के कागजातों को कोई नुकसान नहीं होने की खबर है. आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इससे कोर्ट बिल्डिंग में लगे कंट्रोल पैनल के तार जल गए हैं कोर्ट के कंट्रोल पैनल को ठीक करने के कार्य चल रहा है. आग लगने के कारण करीब 45 मिनट तक कोर्ट का कई कार्य प्रभावित रहा लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Palamu News: मौके पर पहुंचे कोर्ट के वरीय पदाधिकारी

जानकारी मिलने के बाद कोर्ट के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं इनके साथ साथ मौके पर बिजली विभाग के पदाधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, आग पर काबू पाए जाने के बाद कोर्ट का कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया. पलामू से बिनोद सिंह की खबर…

Vande Bharat Sleeper Train देश की पटरियों पर दौड़ने को तैयार, यहां जानें रूट-किराया से लेकर सारी डीटेल

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...