पटना में पहुंचे दिग्विजय सिंह, लालू और तेजस्वी से की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित सीट शेयरिंग फार्मूले को लेकर हुई है।

Goal 22Scope News

मैं लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने आया था – दिग्विजय सिंह

हालांकि बैठक के बाद जब दिग्विजय सिंह बाहर आए और पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि मैं लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने आया था। वे हमें दिग्विजय यादव कहा करते थे। उनकी कुशलक्षेम पूछने आया था। वे अच्छे हैं। इसके अलावा उन्होंने बैठक को लेकर कोई और टिप्पणी नहीं की। दिग्विजय की यह चुप्पी कई सियासी संदेश छोड़ गई है और इसे विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे की रणनीतिक कवायद माना जा रहा है। फिलहाल इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस और राजद के बीच क्या गुप्त रणनीति चल रही है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है।

यह भी पढ़े : नित्यानंद का मीसा से अपील, कांग्रेस की गोद में बैठे लालू को जेपी के साथ किए वादों को दिलायी याद

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!