Advertisment

Begusarai में जल्द ही खुलेगा दिनकर विश्वविद्यालय, डिप्टी सीएम ने कहा…

पटना: Begusarai में लंबे समय से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठ रही है। अब यह मांग सही दिशा में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को एलान किया कि बेगूसराय में जल्दी ही रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में प्रखंड स्तर पर 350 डिग्री कॉलेज भी खोला जायेगा ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

यह भी पढ़ें – Kanhaiya की पलायन रोको यात्रा के समापन में शामिल होंगे सचिन पायलट, सीएम से मिलने का भी है प्लान…

प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खुल जाने से छात्राओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस दौरान सम्राट चौधरी ने राज्य में युवाओं को दिए जा रहे नौकरी की भी चर्चा की और कहा कि आज राज्य के युवा राज्य में ही नौकरी पा रहे हैं और खुश हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार में डोमिसाइल नीति पर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि डोमिसाइल नीति के कारण बिहार से बाहर के मात्र 6 प्रतिशत के करीब अभ्यर्थी ही बिहार में आ कर नौकरी कर रहे हैं जबकि करीब 94 प्रतिशत अभ्यर्थी बिहार के ही हैं जो नौकरी पा रहे हैं। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...