मतदाताओं को जागरूक करने के लिए AURANGABAD में दिव्यांगजनों ने निकाली रैली

AURANGABAD: लोकसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासनिक टीम भी कर रही है। प्रशासन एक तरफ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर दे रही है तो दूसरी तरफ मतदाताओं में जागरूकता फ़ैलाने के लिए भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को औरंगाबाद में मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांगजनों ने ट्राइसाइकिल रैली निकली जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

BHAGALPUR से कांग्रेस के अजित शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश सिंह ने किया 40 सीट जीतने का दावा

रैली औरंगाबाद समाहरणालय परिसर से निकाली गई। रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियों पर ‘दिव्यांगजन साथी आगे आएं, मतदाता का फर्ज निभाएं’ जैसे कई अन्य स्लोगन लिखे थे। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, प्रभारी जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार...

RIMS Dental College MDS Admission: रिम्स डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा की उच्च शिक्षा से जुड़ी एक नई शुरुआत हुई है। कॉलेज में पहली...