Palamu-पलामू पुलिस ने 12 जनवरी को पांकी थाना क्षेत्र के सूरी गांव से हुए डॉक्टर अपहरणकांड मामले का खुलासा कर दिया है.बता दें कि ग्रामीण डॉक्टर महबूब अंसारी किसी का इलाज कराने घर से निकले थे. उसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था. अपहरणकर्ताओं के द्वारा 2 लाख रुपये की मांग की गई थी.इस मामले में महबूब अंसारी के घर वालो ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर महबूब अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही दो आरोपी अर्जुन भुइयां और सुधीर भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया. वही इस मामले में एक आरोपी कलाम अंसारी फरार है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. डीएपी आलोक कुमार टूटी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है.

















