झारखंड में समय से पूर्व विस चुनाव की चर्चा तेज

झारखंड में समय से पूर्व विस चुनाव की चर्चा तेज

रांची: झारखंड में समय से पहले विस चुनाव की चर्चा तेज हो गया है।  नवंबर- दिसंबर में विधानसभा चुनाव निर्धारित है। यहां समय से पहले ही महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ चुनाव कराए जाने की संभावनाएं प्रकट की जा रही है।

इन चर्चाओं की बड़ी वजह राजनीतिक दलों की तैयारी है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

अधिसूचना जारी होने के 45 दिन के भीतर चुनाव होता है। हालांकि यह समय प्रमुख त्योहार दुर्गापूजा, दीपावली, छठ आदि का है। ऐसे में चुनाव आयोग के सूत्र इसके असर को देखते हुए निर्धारित समय से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ होने से इन्कार कर रहे हैं।

अगले वर्ष पांच जनवरी को पूरा होगा। पांच साल पहले वर्ष 2019 में राज्य में विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था। निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर 2019 को अधिसूचना जारी की थी।

30 नवंबर, सात दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। मतगणना का कार्य 23 दिसंबर को हुआ था। 29 दिसंबर, 2019 को झामुमो के कार्यकारी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ था। हरियाणा में 31 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लेना है।

Share with family and friends: