Advertisment

बिहार में आज से स्कूल की नई टाइमिंग लागू

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना के आज यानी एक जुलाई से स्कूलों की नई टाइमिंग लागू हो गई है। सुबह नौ बजे से सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे। दोपहर 3:15 बजे बच्चों की छुट्टी होगी। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अब शिक्षकों को एक घंटे रुकना अनिवार्य नहीं होगा और बच्चों की छुट्टी के बाद ही निकल सकेंगे। 10 मिनट पहले शिक्षक-कर्मचारी स्कूल पहुंचेंगे। मिशन दक्ष के तहतविशेष कक्षा संचालन होगा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से यह निर्देश जारी कर दिया गया है।

शिक्षकों के लिए सख्त हैं नियम

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप शिक्षकों को विद्यालय शुरू होने से 10 मिनट पहले पोर्टल पर अटेंडेंस बना लेना है। आज से प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन सात घंटे 30 मिनट विद्यालय का संचालन किया जाएगा। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में निर्देशित है कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुपालन में प्रति सप्ताह शिक्षकों की न्यूनतम 45 घंटे की कार्य अवधि निश्चित है।

पूरे प्रदेश में आज से लागू हुआ नया टाइम टेबल

शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए उक्त कार्य अवधि को प्रधानाध्यापक द्वारा बधाई भी जा सकती है। शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी है कि यदि विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड की कोई परीक्षा ली जा रही है तो अन्य कक्षाओं को सस्पेंड नहीं किया जाएगा।

नियम की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई

किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से अपने संबंधित विद्यालय के समय सारणी में कोई बदलाव नहीं करेंगे। यदि वह ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नए आदेश को सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को रिसीव कराया जा चुका है।

यह भी पढ़े : बरसात को लेकर नगर विकास मंत्री का निर्देश जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...