शिबू सोरेन को अंतिम विदाई: तीन केंद्रीय मंत्री, राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव जाएंगे नेमरा

रांची: झारखंड के महान जननेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में केंद्र और राज्य स्तर के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। केंद्र सरकार की ओर से तीन केंद्रीय मंत्री — जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ — नेमरा गांव पहुंचेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी गुरुजी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा जाएंगे।

शिबू सोरेन ने 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना की थी और 1980 में पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री और एक बार केंद्र में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया और झारखंड को एक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

गुरुजी के निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश ने एक महान जननायक को खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...