दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में जारी है इलाज

रांची/दिल्ली: झारखंड के वरिष्ठ नेता और आदिवासी समाज के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। वर्तमान में वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक परीक्षण डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में किए जा रहे हैं।

उन्हें 19 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के शुरुआती दिनों में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिससे झारखंड और देशभर में उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। हालांकि अब डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और फिलहाल स्थिति स्थिर है।

झारखंड सहित देशभर में शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आदिवासी समाज के लोग और उनके राजनीतिक समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे शिबू सोरेन न सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक हैं, बल्कि उन्होंने आदिवासी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। उनके बीमार होने की खबर ने आदिवासी समाज के साथ ही पूरे राज्य को चिंतित कर दिया था।


Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...