जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बरही प्रखंड का दौरा

हजारीबागः पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह और जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैन्सी सहाय ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बरही प्रखंड का दौरा कर विभिन्न बर्नरेबल (vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 285 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केवाल एवं 344 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीनगर का निरिक्षण किया तथा मूलभूत सुविधाओं को ससमय क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बिरहोर टोला बारियट्ठा का भी दौरा किया। उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। बातचीत के क्रम में उन्होंने सभी से मतदाता पहचान के पत्र के उपलब्धता के बारे जानकारी ली तथा सभी योग्य मतदाताओं को 20 मई यानी मतदान दिवस के दिन वोट करने को प्रेरित किया। उन्होंने बिरहोर बच्चों को टॉफी भी दिया।

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...