जिला खनन विभाग ने अवैध क्रशर संचालकों पर की कारवाई

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

हजारीबागः जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार के निर्देश पर जिला खनन विभाग के द्वारा खान निरीक्षक सुनिल कुमार ने हजारीबाग के गिद्दी थाना अन्तर्गत अवैध रूप से संचालित क्रशरों का जांच किया। जांच के क्रम मे दो क्रशर में अवैध रूप से संचालित पाए गए। जिसमें रेलीगढा निवासी रामराज पाल, दूसरा मो. शमशाद अहमद एवं राजेश ठाकुर है। कारवाई के दौरान मौके से खान निरीक्षक ने भारी मात्रा में अवैध रूप खनन कर लाए गए। फायर क्ले पत्थर एवं एक डम्पर गाड़ी भी जब्त किया।

अवैध क्रशर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

खान निरीक्षक ने बताया कि उक्त तीनों क्रशर संचालक गिद्दी और कोलियरी से फायर क्ले अवैध रूप से चोरी करके क्रशर के माध्यम से प्रोसेसिंग कर उंचे दाम में बेच रहे थे। उन्होंने कहा कि संचालनकर्ता के पास खनन विभाग से डीलर्स निबंधन नहीं प्राप्त किया है। जिसके कारण उपरोक्त तीनों क्रशर संचालकों के साथ साथ जब्त गाड़ी के मालिक, चालक एवं गिद्दी और कोलियरी के सुरक्षा प्रभारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। अजित कुमार ने कहा कि अवैध खनन के मामले में कार्रवाई लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब भी कोई मामला संज्ञान में आता है,तो त्वरीत कार्रवाई की जाती है। 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...