पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध खनन को रोकने के लिए प्रतिबंध घाटों पर की गई छापेमारी

बांका : बांका में पुलिस अधीक्षक, बांका के निदेशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण रोकथाम हेतु सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अमरपुर में दो वाहन, बाराहाट में एक वाहन, बेलहर में एक वाहन एवं खेसर थाना क्षेत्र में एक वाहन इस प्रकार कुल पांच वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदरिया, बेरमा और वासुदेपुर में अवैध खनन की दृष्टिकोन से संवेदनशील मार्गों पर ट्रेंच खोदकर एवं छतिग्रस्त बांधो को मरम्मत कर चांदन नदी में पहुंच मार्गों को अवरुद्ध किया गया।

छापेमारी दल के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी बांका प्रेमकांत सूर्य, जिला खनन पदाधिकारी बांका, कुमार रंजन, खान निरीक्षक अवधेश कुमार, हरि ओम ओझा, थानाध्यक्ष अमरपुर विनोद कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे। ज़िला खनन पदाधिकारी बांका ने बताया कि भदरिया, बेरमा, वासुदेपुर में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में विशेष अभियान के तहत कार्यवाई की गई है। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

https://22scope.com/ot-assistant-of-health-department-arrested-along-with-drug-addict-doctor-in-banka/

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...