जिला कल्याण पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू- एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपया रिश्वत लेने के आरोप में कल्याण पदाधिकारी, पलामू और सहायक मनोज कुमार को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार के घर में भी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान एसीबी की टीम ने 2 लाख 83 हजार रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर एसीबी, कार्यालय लाया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी करूणानंद राम ने बताया कि छतरपुर थाना क्षेत्र के डुन्डूर निवासी उमाशंकर बैगा ने धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए घुस मांगे जाने की शिकायत की थी। कल्याण विभाग के द्वारा आदिवासी कला संस्कृति के विकास के लिए धुमकुड़िया भवन  का निर्माण कराया जाता है। डुन्डूर में धुमकुड़िया भवन बनवाने के लिए उमाशंकर प्रयासरत था। साढ़े बारह लाख की लागत से बनने वाले इस भवन के लिए उमाशंकर ने कल्याण पदाधिकारी सुभाष से सम्पर्क किया तो क्लर्क मनोज से बात करने के लिए कहा गया। क्लर्क ने 40 हज़ार रुपये घुस की डिमांड की। उमाशंकर ने 40 हज़ार देने में असमर्थता जाहिर कि तो मामला 20 हज़ार में तय हुआ। इसके बाद उमाशंकर ने एसीबी को घुस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने टीम गठित कर उमाशंकर बैगा को कैमिकल लगा रुपया देकर कल्याण पदाधिकारी को घुस की रकम भेजा गया। जैसे ही कल्याण पदाधिकारी ने घुस की रकम ली एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...