प्रमंडल आयुक्त ने कहा- 3 वर्ष से अधिक समय तक नहीं रह सकते विभाग में कार्यरत लिपिक

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा : शेखपुरा में लंबे समय से जमे रहने वाले लिपिकों के लिए अब बुरी खबर आई है। तीन वर्ष से अधिक समय तक एक विभाग में कार्यरत लिपिक पर प्रमंडल आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने स्थांतरित करने का जिलाधिकारी आरिफ अहसन को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जून के महीने में ही ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया ज्यादातर होती है। इस बार तीन वर्ष से अधिक तक एक विभाग में रहने वाले लिपिकों को हर हाल में बदल दिया जाएगा।

Goal 5 22Scope News

लोगों ने कहा- कार्यालय काम करवाने जाते हैं तो मोटी रकम की डिमांड की जाती है

गौरतलब हो कि जिले में दर्जन भर से अधिक लिपिक एक जगह पर सात आठ वर्षो से काम कर रहे हैं, जिससे कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार भी चरम पर हो गया है। आम लोगों को भी काम करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी कार्यालय काम करवाने जाते हैं तो मोटी रकम की डिमांड की जाती है। रकम न देने पर काम नहीं कर कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

3 वर्ष से अधिक तक एक जगह पर जमे रहने वाले कर्मी को स्थानांतरित किया जाएगा – मुंगेर प्रमंडल आयुक्त

मुंगेर प्रमंडल आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने इस पर कहा है कि तीन वर्ष से अधिक तक एक जगह पर जमे रहने वाले कर्मी को स्थानांतरित किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से जमे रहने वाले कई लिपिक के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो भ्रष्टाचार से अर्जित की गई है। यहां तक कि एक तो जिलाधिकारी के करीबी बताए जाते हैं। अगर विभागीय जांच बैठा तो इससे पर्दा खुल जाएगा।

यह भी पढ़े : पूर्णिया के जिलाधिकारी ने कहा- 25 जुलाई तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का किया जाएगा कार्य…

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...