DM की भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन विभाग लिपिक सहित 2 कर्मियों को किया निलंबित

मोतिहारी : मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई किया है। डीएम ने एक किसान को उसके मुआवजा देने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले भू-अर्जन कार्यालय के लिपिक प्रियरंजन कुमार व परिचारी अर्जुन कुमार को निलंबित किया। वहीं लिपिक पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई में जुटे हैं। डीएम के करवाई से रिश्वत मांगने वाले कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

लिपिक और परिचारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा निम्न वर्गीय लिपिक प्रिय रंजन कुमार पदस्थापित प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर एवं प्रतिनियुक्त जिला भू-अर्जन कार्यालय मोतिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने एक किसान से भूमि का मुआवजा देने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया है। एक किसान द्वारा डीएम को आवेदन दिया किया गया था। जिसमें वर्णित है कि उनकी जमीन का भारत-नेपाल पथ परियोजना भू-अर्जन में 4.5 जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें सारे दस्तावेज अंचल कार्यालय रक्सौल पूर्वी चंपारण द्वारा भिजवाने के बाद भी मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा रहा है और अवैध रिश्वत मांग की जा रही है। प्रियरंजन कुमार का यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली-1976 के नियम-3 (1) (1) (i) (ii) एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 के विरुद्ध है। प्रथम दृष्टया कुमार को दोषी पाते हुए पत्र निर्गत कि तिथि से निलंबित किया गया है।

यह भी देखें :

प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिला आदेश, दोनों के खिलाफ आरोप पत्र उपलब्ध कराना करे सुनिश्चित

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्रामपुर को आदेश दिया गया है कि प्रियरंजन कुमार प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर प्रतिनियुक्त जिला भू-अर्जन कार्यालय के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ में आरोप गठित कर आरोप-पत्र एक सप्ताह के अंदर जिला गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी मामले में रक्सौल प्रखंड के कार्यालय परिचारी अर्जुन कुमार को भी निलंबित किया गया है और उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय चकिया निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े : स्थापना दिवस व बिहार दिवस को लेकर मोतिहारी में 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...