Ranchi दिव्यांग अंतराष्ट्रीय T20- भारत और बांग्लादेश के दिव्यांग जनों
के बीच 20 क्रिकेट सीरीज रांची के मेकॉन स्टेडियम में खेली जा रही है.
तीन मैचों की यह सीरीज 27 सितम्बर से 29 सितंबर तक चलेगी.

दिव्यांग अंतराष्ट्रीय T20 का आज दूसरा मैच
बांग्लादेश की टीम इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है.
आज दूसरा 20 मैच खेला जा रहा है इस अवसर पर झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता
मुख्य अतिथि और रांची की मेयर आशा लकड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे.
इसके अलावा रांची के उप मेयर संजीव विजयवर्गीय इस मौके पर उपस्थित रहे.


















