Diwali Train Ticket: दिल्ली-मुंबई से बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, बुकिंग खुलते ही सीटें फुल

दीपावली पर बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी।


Diwali Train Ticket रांची: दीपावली पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों से बिहार और झारखंड लौटने वाले लाखों प्रवासियों के लिए इस बार भी घर पहुंचना आसान नहीं होगा। 6 नवंबर की यात्रा के लिए सोमवार सुबह आठ बजे 60 दिन पहले की एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही महानगरों से रांची आने और रांची से बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मांग तेजी से बढ़ गई।

दिल्ली रूट की आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। बुकिंग शुरू होते ही सेकेंड एसी और थर्ड एसी में सीटें रिग्रेट हो गईं। मुंबई से रांची आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। अब यात्रियों की उम्मीद रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों पर टिकी है।

Diwali Train Ticket:दिल्ली और मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा मारामारी

दिल्ली से रांची आने वाली आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस में बुकिंग खुलते ही सेकेंड एसी और थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति बन गई। जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस में भी तीनों श्रेणियों में वेटिंग चल रही है।

मुंबई से रांची आने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में शाम तक वेटिंग 160 के पार पहुंच गई। वहीं इसकी सभी एसी श्रेणियों में रिग्रेट हो गया। 22357 एलटीटी-गया सुपरफास्ट के स्लीपर कोच में भी वेटिंग का आंकड़ा 98 तक पहुंच गया।

चेन्नई से रांची आने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बेंगलुरु से रांची आने वाली 12836 एसएमवीटी-रांची एक्सप्रेस में 5 नवंबर की यात्रा के लिए ही रिग्रेट की स्थिति बन गई।

Diwali Train Ticket:कोलकाता और भुवनेश्वर रूट पर भी सीटों का संकट

कोलकाता से रांची आने वाली 18615 क्रिया योग एक्सप्रेस में पहले ही दिन 75 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो गईं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस ट्रेन में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है।

भुवनेश्वर से रांची आने वाली 18452 तपस्विनी एक्सप्रेस में थर्ड एसी और स्लीपर क्लास की 70 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो चुकी थीं। दीपावली के आसपास इन ट्रेनों में मांग और बढ़ने की संभावना है।

रांची आने वाली ट्रेनों के साथ रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी बुकिंग का दबाव काफी ज्यादा है। गोरखपुर और उत्तर बिहार रूट की व्यस्त ट्रेनों में शामिल मौर्य एक्सप्रेस की सभी श्रेणियां पहले ही दिन पैक हो गईं। स्लीपर और एसी दोनों क्लास में वेटिंग शुरू हो गई है।


Key Highlights

  1. 6 नवंबर की यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग खुलते ही ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मांग बढ़ी।
  2. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस के सेकेंड एसी और थर्ड एसी में बुकिंग खुलते ही रिग्रेट हो गया।
  3. एलटीटी-रांची एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 160 के पार पहुंच गई।
  4. मौर्य एक्सप्रेस समेत बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में पहले ही दिन वेटिंग शुरू हो गई।
  5. यात्रियों को अब दीपावली स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों का इंतजार है।

Diwali Train Ticket:पाटलिपुत्र और पूर्णिया रूट पर भी तेजी से भर रहीं सीटें

18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में पटना जाने वाले यात्रियों की मांग तेजी से बढ़ी। शाम तक इसके स्लीपर क्लास में 60 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो चुकी थीं।

वहीं 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शाम तक महज 30 सीटें खाली बची थीं। विभिन्न एसी श्रेणियों में भी केवल 8 से 15 सीटें ही उपलब्ध थीं।

दरभंगा, समस्तीपुर, आरा और भागलपुर रूट की ट्रेनों में भी बुकिंग का दबाव काफी अधिक रहा। बुकिंग शुरू होने के शुरुआती घंटों में ही अधिकांश सीटें बुक हो गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच चलाए जाने की संभावना पर यात्रियों की नजर है।

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...