डीएम ने की सोहसराय में 11 लोगों की मौत की पुष्टि,बिसरा रिपोर्ट का इंतज़ार

नालंदाः डीएम शशांक शुभंकर ने सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा  कि पहली नज़र में ऐसा लगता है कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई लगती है. पुलिस ने घटनास्थल से शराब और मिनी पैंकिग मशीन को जब्त किया है. इस मामले में छह अलग-अलग केस दर्ज किया गया है, और लापरवाही बरतने पर उत्पाद विभाग से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.उन्होंने इस मामले में छह अलग-अलग मामला दर्ज करने की बात भी कही.

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से मौत की नजह का पता चल पाएगा. पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि शुरुआती जांच में सभी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है.

शराब पैक करने की मशीन बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से शराब के पाउच, पैकिंग मशीन के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद होने की जानकारी दी है. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पहाड़ के ऊपर अवैध कब्जा कर शराब का अवैध धंधा किया जा रहा था. जो लोग इस धंधे में शामिल होंगे उन्हे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को  नोटिस देकर जगह खाली करने का आदेश दे दिया गया है. जगह खाली नहीं करने पर उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा. एसपी ने बताय़ा कि इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सोहसराय थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

रिपोर्ट-रजनीश

छात्र आशीष गिरी से डीएम ने की मुलाकात, यूक्रेन में फंसे बच्चों की बतायी कहानी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि