रहस्य बनी 4 लोगों की मौत, दलबल के साथ पहुंचे डीएम-एसपी

नालंदा : जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है. लोग अभी समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा क्हुयों हुआ ? घटना की वजहों को लेकर अभी कयास लगाए जा रहे हैं. शनिवार की सुबह मोहल्ले के 4 लोग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए. घटना की ख़बर मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. जिलाधिकारी ने बताया कि अबतक 3 लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है. हालांकि अब 4 लोगों के मौत की ख़बर सामने आ रही है. जिलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की इनकी मौत कैसे हुई.  स्थानीय लोगों के मुताबिक 4 लोगों की मौत हुई है और 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए एक को बिहारशरीफ वहीं दूसरे को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया .

2 की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर

4 लोगों की अचानक मौत को लेकर छोटी पहाड़ी मोहल्ले में लोग कई तरह की बातें कर रही हैं. कई लोग अंदेशा जता रहे हैं कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि स्थानीय प्रशासन अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है. जिलाधिकारी ने भी बताया कि पूरे इलाके में जल्द कंबिंग ऑपरेशन चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जायेगा ताकि शराब तस्करों की कमर तोड़ी जा सके.

शराब पीने से मौत की आशंका

इन लोगों की मौत के बाद एक बार फिर शराब तस्करी पर प्रशासन के रवैये को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है.  एक महीने पहले भी जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी . तब नीतीश सरकार की भी काफी आलोचना हुई थी.

रिपोर्ट : रजनीश

BIG BREAKING : निरसा में हाइवा की चपेट में आया इसीएलकर्मी, मौत

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...