मुख्यमंत्री के द्वारा किए घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए DM की कवायद शुरू

अररिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के द्वारा किए घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अररिया जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में घोषित सुन्दरनाथ धाम सहित सिकटी तक 152 करोड़ रुपए की राशि से बनने वाले सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का जायजा लिया।

डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने सुंदरनाथ धाम में अधिकारियों और सुंदरी मठ न्यास समिति के सदस्यों के साथ सौंदर्यीकरण और विकास के साथ पर्यटकों की सुविधा को लेकर चर्चा की। सुंदरनाथ धाम में पर्यटन के विकास को लेकर 14 करोड़ 10 लाख 91 हजार रुपए बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ कुर्साकांटा में नेपाल बॉर्डर के सिकटी तक 152 करोड़ रुपए की राशि से सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के होने वाले कार्य का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़े : अररिया के DM ने मतदाता दिवस पर युवाओं से की अपील, कहा- वोटर कार्ड जरूर बनाएं

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img