DM ने चौर विकास योजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

पश्चिम चंपारण: बेतिया के DM दिनेश कुमार राय ने आज लौरिया प्रखंड अंतर्गत बेलवा मोड़ गाँव में सात निश्चय -2 योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत 25 एकड़ में ब्रजभूषण मिश्र, रवि भूषण मिश्र तथा अन्य किसानों द्वारा कराए जा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

DM ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि चौर में तालाब निर्माण का कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण कराएं तथा जिले में अवस्थित अन्य चौर को चिन्हित करें और किसानों को तालाब निर्माण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि चौर विकास योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत वैसे भूमि जिनसे उत्पादन नहीं हो सकता है अथवा बंजर पड़ चुके हैं, में मछली पालन इत्यादि के माध्यम से आर्थिक रूप से संबल हुआ जा सकता है। जल-जीवन- हरियाली पर माननीय मुख्यमंत्री जी का काफ़ी ज़ोर है, इस क्षेत्र में भी चौर विकास सहायक सिद्ध होगा।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने DM को बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 से 2024-25 जिला को 102 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है जिसमें 29 हेक्टेयर में तालाब निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 42 हेक्टेयर पर कार्य प्रगति पर गया है। उन्होंने बताया कि प्रति हेक्टेयर विभिन्न मॉडल में इकाई लागत 7.32, 8.88, 9.69 लाख का पचास प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। उपस्थित किसानों द्वारा बोरिंग पम्प सेट उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। इस पर DM ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को बोरिंग पम्प सेट तथा अन्य जरूरी कार्यों यथा बिजली, रोड हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  West Bengal में लागू हो राष्ट्रपति शासन, छपरा में BJP कार्यकर्ताओं ने….

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...