Pakur: डीसी ने गोवर्धन योजना एवं पाकुड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Pakur: डीसी मनीष कुमार ने सराईढेला ग्राम स्थित गोवर्धन योजना एवं पाकुड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Pakur: डीसी ने दिए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी मनीष कुमार ने कहा कि गोवर्धन योजना के अंतर्गत निर्मित गोबर गैस प्लांट ग्रामीण आजीविका एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने योजनाओं की बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु कई निर्देश दिए। योजना से संबंधित विस्तृत शिलापट्ट का अधिष्ठापन किया जाए ताकि ग्रामीणों को योजना की सम्पूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे योजना की निरंतर निगरानी की जा सके। योजना स्थल पर जलापूर्ति के लिए बोरिंग कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरंतर बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए ताकि प्लांट का संचालन निर्बाध रूप से हो सके। योजना से लाभान्वित सभी 80 घरों में गैस स्टोव की आपूर्ति कर रसोई गैस का सफल उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Pakur: डीसी ने कहा

उपायुक्त ने कहा कि गोवर्धन योजना ग्रामीण स्वच्छता एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Police Archery Competition 2026: रांची में 5 दिन तक चलेगा राष्ट्रीय...

Police Archery Competition 2026, रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्तर की...

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...