छठ को लेकर आज भी घाटों का DM ने किया निरीक्षण

पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ लेकर तैयारी जोरों पर है। आज यानी बुधवार को तीसरे दिन भी पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह के द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट घाट से लेकर गायघाट तक घाटों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम और एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। घाटों के निरक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ घाट पर समुचित व्यवस्था हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि जिला प्रशासन के द्वारा चार घाटों को खतरनाक घाट घोषित किया गया है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: