नित्यानंद का केजरीवाल पर हमला, कहा- जो भ्रष्टचार में लिप्त हैं उनके दरवाजे जाएगी ED

पटना : पटना पहुंचते ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बड़ा बयान दे दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का सम्मन भेजे जाने पर कहा कि यह स्वतंत्र इकाइयां हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे उसके दरवाजे पर जाएगी। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा महुआ मोइत्रा पर लगाए गए आरोप पर नित्यानंद ने कहा कि निशिकांत दुबे ने सोच समझकर ही कहा है। नित्यानंद राय आज दिल्ली से पटना पहुंचकर एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल को सम्मन भेजा गया है, गुरुवार को उन्हें पेश होना है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र इकाइयां हैं जो कानून के हिसाब से अपना काम करती हैं। जो घोटाला करेगा कानून उसके पास पहुंचेगी।

नित्यानंद राय ने राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा मां दुर्गा के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी को बताया राक्षसी प्रवृत्ति का बयान दिया है। मां दुर्गा के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने और महिषासुर को यादव का वंशज बताए जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सभी राम कृष्ण के वंशज हैं। सभी वाल्मीकि रविदास के वंशज हैं। महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। अंबेडकर के वंशज हैं। महावीर और बुद्ध के वंशज हैं। गुरु गोविंद सिंह के वंशज हैं। कोई महिषासुर का वंशज नहीं है। यादव समाज को महिषासुर का वंशज बताकर उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है।

वहीं उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजद विधायक इस तरह के देवी देवताओं पर बयान देते हैं। सरकार उसपर कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह उनके संस्कार में है। कभी भूरा बाल साफ करने की बात करते हैं। यह बयान राक्षसी प्रवृत्ति का प्रतिबिंब है। यह तेजस्वी यादव के संरक्षण में हो रहा है। लालू यादव भी चुपचाप देख रहे हैं, कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वैसे लोगों को उपमुख्यमंत्री और लालू यादव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षक के नियुक्ति पत्र बांटने के मामले पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने लोगों से वादा किया था अपने वादे के मुताबिक बिहार में वह कुछ नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कुंभकरण के नींद में सोए हुए हैं। तेजस्वी यादव छह विभाग के मालिक बनकर बैठे हुए हैं। उसे विभाग में कितना भ्रष्टाचार है यह पूरे बिहार के लोग पूरे देश के लोग जानते हैं। वहीं आप पार्टी के मंत्री के द्वारा भाजपा पर लगाया गया आरोप की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति में फसाया जा रहा है। ईडी के द्वारा पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र इकाई है, वह स्वतंत्र रूप से काम करती है जो भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे उसे पर कार्रवाई होगी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

झारखंड में रिटायर्ट जस्टिस Amitabh Kumar Gupta बने नए लोकायुक्त, जानिए...

Jharkhand: झारखंड में 5 सालों के बाद लोकायुक्तों की नियुक्ति की गई है। लोकभवन में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाई...

डुमरांव में निर्मित PCC सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू

पटना : विगत 13 अप्रैल को राजधानी पटना से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में डुमरांव में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता से संबंधित...

सदर SDO ने कोटवा PHC का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था...

मोतिहारी : मोतिहारी सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने आज कोटवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कई गंभीर खामियां...

रांची में दिन दहाड़े चली गोली, Sanjay Seth ने भेजा अस्पताल;...

Jharkhand: झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्यभर में अपराधिक गतिविधियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी रांची में...

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सम्राट, PM से...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद सम्राट चौधरी अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली पहुंच गए हैं। आज वह शाम चार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img