आरा पुलिस लाइन में होमगार्ड बहाली को लेकर DM-SP ने की ब्रीफिंग

आरा : नवीन पुलिस लाइन आरा में आगामी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संचालित करने हेतु एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक श्री राज, सिविल सर्जन, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, होमगार्ड कमांडेंट, डीएसपी (मुख्यालय) और जिलास्तरीय अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बहाली प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जिनमें अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश व निकास मार्गों पर निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करना शामिल था।

होमगार्ड बहाली – दस्तावेज जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं सत्यापन कार्य में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए गए

आपको बता दें कि साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं सत्यापन कार्य में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए भी विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। बहाली प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करना इस ब्रीफिंग का मुख्य उद्देश्य रहा।

यह भी पढ़े : चोरी का चार मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...