तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर DM-SP ने की ब्रीफिंग

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलीस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने आज 196-तरारी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के संदर्भ में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की पीरो अनुमंडल के शहीद भवन में संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग के क्रम में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी बूथों की भौतिक सत्यापन, बूथों पर एएमएफ की सुविधा का आकलन एवं बूथ पर पहुंचने के मार्ग का भौतिक सत्यापन प्रत्यक्ष रूप से कर ले। साथ ही भेद्द्य टोलों का भी सत्यापन अविलंब करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया की 85+ एवं दिव्यांग वोटरों के मतदान के लिए प्रशासन के तरफ से की गई व्यवस्था के बारे में पहले से ही सूचित करना सुनिश्चित करेंगे। एवं इस संबंध में उनसे सहमति पूर्व से लेने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी वोटरों को ससमय मतदान पर्ची वितरण के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही सहायक निर्वाची निबंधक पदाधिकारी को इसकी सतत समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, पीरो एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Tarari : NDA उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने तरारी उपचुनाव के लिए किया नामांकन

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

162,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
681,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img