पंचायत उपचुनाव में DM-SP ने विभिन्न बूथों का लिया जायजा

सहरसा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में हो रहे पंचायत उपचुनाव का आज सहरसा के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत सिटानाबाद उत्तरी पंचायत में मुखिया, बघवा के ग्राम पंचायत सदस्य, सतर कटैया प्रखंड के बीजलपुर पंचायत के मुखिया, नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच तथा पतरघट प्रखंड के गोलमा पश्चिमी पंचायत के ग्राम कचहरी पंच पदों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

goal 22Scope News

उपचुनाव में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच का चुनाव हो रहा है, सभी जगह शांति पूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान – DM

आपको बता दें कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर विधि-व्यवस्था की मजबूती हेतु तीन सुपर जोनल, चार जोनल और सात स्टैटिक दंडाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि पंचायत उप चुनाव में मुखिया, वार्ड सदस्य और पंच आदि का चुनाव हो रहा है। सभी जगह शांति पूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। जबकि एसपी हिमांशु ने बताया कि जो भी नियम है उसका पालन किया जा रहा है। हमलोग भी विभिन्न बूथों पर घूम रहे हैं, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़े : पप्पू-कन्हैया : बड़े बेआबरू होकर…

राजीव झा की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...