व्यवहार न्यायालय में Clerk के पद पर नियुक्ति हेतु Preliminary Test 22 दिसम्बर को, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग। स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेंः डीएम व एसएसपी ने पदाधिकारियों को दिया निदेश। जिला प्रशासन द्वारा 111 स्टैटिक दण्डाधिकारियों एवं 69 कार्यपालक दण्डाधिकारियों (स्कॉर्ट) की प्रतिनियुक्ति की गई, 8 दण्डाधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रखा गया है
पटना: पटना के जिला दण्डाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि व्यवहार न्यायालय में Clerk के पद पर नियुक्ति हेतु Preliminary Test स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करायी जाएगी। अधिकारीद्वय शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग में संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया है। डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों के हित में यह आवश्यक है कि परीक्षा स्वच्छ वातावरण में एवं कदाचाररहित सम्पन्न हो। इसके लिए पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया है।
विदित हो कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना के कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि व्यवहार न्यायालय में Clerk के पद पर नियुक्ति हेतु Preliminary Test दिनांक रविवार को होगी। पटना जिले में यह परीक्षा 69 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संचालित की जाएगी। डीएम व एसएसपी ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा है। अधिकारीद्वय ने कहा कि केन्द्राधीक्षकों की पहले ही ब्रीफिंग हो चुकी है।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संचालन केन्द्राधीक्षक के सम्पूर्ण पर्यवेक्षण में किया जायेगा तथा वे इस परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी एवं जिम्मेवार होंगे। किसी भी तरह की चूक, उल्लंघन या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। व्यवहार न्यायालय, पटना के द्वारा परीक्षा के स्वच्छ संचालन हेतु केन्द्र पर पर्यवेक्षक के साथ 01 केन्द्र प्रभारी एवं 02 सहायक केन्द्र प्रभारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
आज की ब्रीफिंग में सभी पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निदेशों का अनुपालन कराने का निदेश दिया गया। परीक्षा की प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे दोपहर तक है। द्वितीय पाली 02.00 बजे अपराह्न से 04.00 बजे अपराह्न तक है। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग टाईम 08.30 बजे पूर्वाह्न तथा गेट क्लोजर टाईम 09.30 बजे पूर्वाह्न है जबकि द्वितीय पाली के लिए रिपोर्टिंग टाईम 12.30 बजे अपराह्न तथा गेट क्लोजर टाईम 01.30 बजे अपराह्न है।
दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा की बारीकियों को समझाते हुए डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पर्स, फोन, बैग, घड़ी, स्मार्ट वॉच इत्यादि लेकर नहीं आएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
डीएम ने कहा कि वीक्षकों का मुख्य दायित्व होगा कि उनके परीक्षा कक्ष में परीक्षा का संचालन स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कदाचाररहित हो। सभी वीक्षक अपना फोन केन्द्राधीक्षक के पास जमा कर देंगे। वे परीक्षा हॉल में अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक डिवाईस, घड़ी/स्मार्ट वॉच आदि लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। वीक्षक के द्वारा प्रवेश पत्र एवं उपस्थिति पत्रक से फोटोग्राफ का मिलान कर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करायेंगे।
डीएम व एसएसपी द्वारा परीक्षा को कदाचारमुक्त सुनिश्चित कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 111 स्टैटिक दण्डाधिकारियों एवं 69 कार्यपालक दण्डाधिकारियों (स्कॉर्ट) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों को भी लगाया गया है। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में 8 (आठ) सुरक्षित दण्डाधिकारियों को मुस्तैद रखा गया है। डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा ने निदेश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संबंधित परीक्षा केन्द्र पर ससमय पहुँच जाएंगे एवं परीक्षा की शांतिपूर्ण समाप्ति तक अपने-अपने कर्त्तव्य पर बने रहेंगे।
परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन तथा समन्वय हेतु जिला प्रशासन द्वारा श्री अमरजीत कुमार राय, सहायक निदेशक उद्यान, पटना-सह-अपर प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना एवं श्री सतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक, प्रशासन, नवीन पुलिस केन्द्र, पटना को नोडल ऑफिसर के रूप में नामित किया गया है तथा उन्हें आदेश दिया गया है कि परीक्षा के नोडल ऑफिसर (मनीष उपाध्याय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, व्यवहार न्यायालय, पटना) के सम्पर्क में रहकर यथा निदेशित दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर/पटना सिटी/दानापुर तथा संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना एवं संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, पटना अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण संचालन हेतु विधि-व्यवस्था संधारण के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे एवं परीक्षा कार्य समाप्ति तक भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना के साथ नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य, पटना, नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना, नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना उक्त परीक्षा के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।
डीएम व एसएसपी ने कहा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Double Murder से दहला समस्तीपुर, प्रॉपर्टी डीलर के साथ….
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk Clerk
Clerk
Highlights



















