अचानक रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे DM, लोगों से लिया Feedback

पटना : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में इन दोनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। पटना में भीषण ठंड को देखते हुए चौक- चौराहों पर रैन बसेरा बनाया गया है ताकि गरीब लोग उसमें रह सके। इसी का निरीक्षण करने कल यानी बुधवार की आधी रात पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह पहुंचे और लोगों से इसका फीडबैक भी लिया। साथ ही साथ राजधानी पटना में कई जगहों पर अलाव का व्यवस्था किया गया है। उसका भी डीएम ने लोगों से फीडबैक लिया। बताते चलें कि सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी की निगरानी में रैन बसेरों में आश्रय विहीनों के लिए निःशुल्क रहने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। उनको दो गर्म कंबल, शुद्ध पेयजल, बिजली, मच्छरदानी और रात का खाना आदि का बेहतर इंतजाम है। आश्रय विहीन लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

Patna DM Thand 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Cold Day Alert : यूपी के आधे से अधिक जिलों में कड़ाके की ठंड-कोहरे की चेतावनी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img