Advertisment

दबंग पड़ोसी ने युवक संजीव यादव को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया : पूर्णिया के चंपानगर थाना के सिंघिया गांव में दबंग पड़ोसी ने युवक संजीव यादव को गोली मार दी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल संजीव यादव के भाई सुनील यादव ने कहा कि पड़ोसी नयन यादव हाल ही में जेल से बाहर निकाला है। संजीव यादव को जबरन अपना जमीन बेचने के लिए कह रहा था। जिसके लिए संजीव यादव तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

आपको बता दें कि पड़ोसी नयन यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर संजीव यादव को तीन गोली मार दी। गोली उनके पांव, छाती और हाथ में लगी है। आनन-फानन में उसे जीएमसीएच लाया गया। फिलहाल जीएमसीएच में संजीव यादव का इलाज चल रहा है। संजीव के भाई सुनील ने कहा कि नयन यादव पहले भी हत्या के मामले में जेल गया है। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। सूचना मिलते ही चंपानगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी घटना कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े : सिलेंडर फटने से 3 बच्चे सहित एक महिला की दर्दनाक मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...