ट्रैक्टर बनवाने के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

जमुई : जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हुड़रहिया गांव निवासी मिश्री यादव के पुत्र रणधीर कुमार यादव को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ के बांह पर लगी और कांधे में अटक गई जिससे रणधीर कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और उसे मंगलवार की देर शाम सात बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में रणधीर कुमार यादव का इलाज किया जा रहा है।

घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है

घायल रणधीर कुमार यादव ने गोली मारने का आरोप भालुआना निवासी पुकारी यादव, विभीषण यादव, इंटाबान्ध निवासी भूषण यादव, इस्लाम नगर निवासी पंकज यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घायल ने बताया कि वे अपना ट्रैक्टर अलीगंज बाजार में बनवा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार आधा दर्जन की संख्या में लोग आए और अचानक गोली चला दी।

गनीमत रही कि गोली बांह में लगी और कांधे में अटक गई

आपको बता दें कि गनीमत रही कि गोली बांह में लगी और कांधे में अटक गई। जिस वजह से सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सर्जन डॉक्टर के पास रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन कर अटके हुए गोली को निकाला जाएगा। वहीं घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : सिंहेश्वर में बुढ़ावे पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

बह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img