राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जदयू में संशय बरकरार

पटना : राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जदयू में संशय बरकरार- राजद ने

मीसा भारती और फैयाज अहमद की उम्मीदवारी तय कर दी है.

मगर अभी तक जेडीयू ने ये फैसला नहीं लिया है कि राज्यसभा की रेस में किसको टिकट मिलेगा.

राज्यसभा उम्मीदवारी के संशय के बीच जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की.

इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उनके साथ थे.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वापसी के दौरान आरसीपी सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की…

सही समय पर होगी उम्मीदवारों की घोषणा- अशोक चौधरी

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि सही समय पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बार हमारी संख्या कम है, इसलिए फैसला सोच-समझ कर लेना है. राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ए टू जेड वाली पार्टी आखिर क्यों एमवाई आकर अटक जाता है. वहीं आरसीपी सिंह के मामले पर बोलने से बचते हुए नजर आए.

जदयू साधारण कार्यकर्ताओं की पार्टी- अभिषेक झा

राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम के ऐलान को लेकर जदयू में अभी भी संशय बरकार है. ऐसे में ये सवाल बरकरार है कि क्या आरसीपी सिंह को जदयू एक बार फिर से राज्यसभा भेजेगी या नहीं. इसपर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सही समय पर सही फैसला लेंगे. अभी समय है. वहीं राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जदयू की तुलना इस पार्टी से नहीं कर सकते हैं. जदयू में एक साधारण कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है, जैसे अनिल हेगड़े को पार्टी ने राज्यसभा भेजा. हमारी पार्टी आम लोगों को साथ लेकर चलते हैं.

राजद से मीसा भारती और फैयाज अहमद हैं उम्मीदवार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पटना आते ही राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया गया है. लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और पार्टी के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. मीसा भारती और फैयाज अहमद आज राज्यजसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img