दहेज लोभी पति और उसके परिजनों ने किया हमला, पत्नी, सास-ससुर सहित कई लोग जख्मी

भागलपुर : भागलपुर में दहेज का पैसा नहीं देने पर एक माता पिता को इस कदर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है की आज उनकी बेटी की जिंदगी खतरे में है। दरअसल, दामाद व उनके घर वालों ने मिलकर बहु समेत सास और ससुर की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना में लड़की के पिता मोहम्मद फरीद और उनकी पत्नी बीवी तबस्सुम भी घायल है जबकि बेटी शाइस्ता गंभीर चोट आई है पहले वह बेहोश थी अब होश आया है। पिछले 36 घंटे से लड़की वाले अपने बचाव के लिए हरा ढूंढ रहे हैं उन्हें अस्पताल में भी डर सता रहा है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी ख्वाजा नगर का बताया जा रहा है।

मामले को लेकर पीड़िता शाहिस्ता ने बताया 2017 में पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हमारी शादी पुरैनी ख्वाजा नगर पश्चिम टोला के रहने वाले राशिद से हुई थी लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही राशिद व उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी, लड़की वालों ने लड़का पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने दो लाख रुपए कैश,बाईक व जमीन की मांग की थी जिसको लेकर पहले भी कई बार शाइस्ता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे तंग आकर कुछ महीनों पहले वह अपने माता-पिता के घर चली आई लड़के वाले उसके घर जाकर भी पिटाई करते थे। बीते दिन लड़की और उसके माता-पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी।

लड़की पक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत बैठाई जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत के लोग भी लड़के वालों का साथ दे रहे हैं जबकि मम्मी की शिकायत लेकर वे नजदीकी थाने भी गए लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। फिलहाल तीनों मां बेटी मायागंज अस्पताल में इलाज रात है जबकि शाहिस्ता अपने तीनों बच्चों से मिलने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन लड़की के माता-पिता को जान का खतरा सता रहा उन्होंने पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वह स्थानीय पुलिस से पूछे जाने पर थानेदार अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी तरह की कोई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी।

https://22scope.com/big-negligence-of-bhagalpur-police-sent-notice-under-section-107-to-minor-child/

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...

Jharkhand Heat Alert: 10 जिलों में 44 डिग्री तक तापमान, सरकार...

 झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी। 10 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सरकार ने डीसी...

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img