पटनाः आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि दर्जनों छात्र घायल हो गये। पहले सेमेस्टर की परीक्षा लंबित है, छात्र कई दिनों से प्रमोट करने की मांग कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि जिस प्रकार चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जा चुका है, उसकी प्रकार पहले सेमेस्टर के छात्रों को भी प्रमोट किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलते देख भारी संख्या में छात्र मंगलवार को विवि परिसर के पास जुटे थे। जहां छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
रिपोर्ट-उमेश चौबे


















