7 जनवरी को झारखंड आयेंगे डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

7 जनवरी से 10 जनवरी तक करेंगे सांगठनिक प्रवास

रांची : झारखंड- राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी 7 जनवरी को रांची आयेंगे. वे झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी.

आदित्य साहू ने बताया कि डॉ. वाजपेयी अपने संगठनिक प्रवास के क्रम में वे अलग अलग जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक को संबोधित करेंगे.

lakshmi kant 22Scope News

प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि डॉ. वाजपेई मंडल कार्यसमिति, मंडल के सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि डॉ वाजपेई का प्रवास 7 जनवरी को लातेहार, 8 जनवरी को पलामू, 9 जनवरी को गढ़वा और 10 जनवरी को चतरा में निर्धारित है. इससे पहले भी वे झारखंड दौरे पर पहुंचे थे. उस समय झारखंड के कई नेताओं के साथ बैठक भी की थी और आगामी राजनीति पर रणनीति भी तैयारी की थी.

झारखंड: 9 सिंतबर को बने थे प्रदेश प्रभारी

मालूम हो कि 9 सिंतबर को भाजपा ने झारखंड समेत कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों का एलान किया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत 15 राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले. झारखंड के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गया. डॉ. वाजपेयी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.

वे यूपी विधानसभा के चार बार सदस्य रह चुके हैं. ब्राह्मण चेहरों में इनकी गिनती कद्दावर नेता के रूप में है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. वाजपेयी उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थे.

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...