रामगढ़ : पटेल चौक के समीप चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर झुलसा

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप रांची हजारीबाग फोरलेन मार्ग में सोमवार की देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि ट्रक रांची से हजारीबाग की तरफ जा रही थी, जहां ट्रक में एकाएक धू-धू कर आग जलने लगी. जिसके कारण ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी ट्रक के अंदर फस गये, जिससे ड्राइवर बुरी तरह जल कर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. आग जलने की सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय रामगढ़ थाना को दिया. जिसके बाद सूचना पाकर स्थानीय रामगढ़ थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पहुंची. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था. आनन-फानन में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को रामगढ़ के सदर अस्पताल में भेजा गया है. आग में झुलसने के कारण ड्राइवर की स्थिति गंभीर है.

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...