केंद्र सरकार के नए कानून को ड्राइवरों ने बस हड़ताल करके किया विरोध

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ अखलासपुर बस स्टैंड में ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए नए कानून का विरोध करते हुए बस हड़ताल किया है। ड्राइवरों ने बताया कि जिस तरह केंद्र सरकार में मोदी और अमित शाह और परिवहन मंत्री द्वारा यह ड्राइवर पर नया नियम लागू किया गया है यह सरासर गलत है। जब वाहन से एक्सीडेंट होगा तो ड्राइवर को 10 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा नहीं देने पर 10 साल का सजा होगी ये सरकार की गलत नीति है।

उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं की हर वाहन के चालक जानबूझकर एक्सीडेंट करता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग वाहन के सामने आ जाते हैं और एक्सीडेंट हो जाता है। उस स्थिति में जब ड्राइवर के साथ लोग मारपीट करते हैं तो उनके लिए कोई सुरक्षा संबंधित नियम कानून नहीं बनाया गया और ड्राइवर पर ही जुर्माना और सजा के कानून बनाया गया है यह सरकार ड्राइवरों के साथ गलत कर रही है। उसी कानून के विरोध में पूरे देश में बस को हड़ताल किया गया है। ताकि सरकार हमारी बातों को अमल कर बनाए हुए कानून को वापस ले अन्यथा ऐसा नहीं होने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

वहीं बस हड़ताल रहने से आने जाने वाले यात्रियों को काफी सामना करना पड़ा है। कुछ यात्री ऐसे भी थे जो अपने सफ़र करने में सक्षम नहीं हुआ तो वह अपना घर के लिए वापस लौट गया हैं। इस तरह यात्रियों ने बताया कि बस हड़ताल रहने पर काफी दिक्कतें आ रही हैं। इधर, ड्राइवर अपनी मांगों को पर अड़े हुए हैं जहां बस हड़ताल जारी है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...