चक्का जाम : नए कानून के खिलाफ ड्राइवरों ने किया विरोध प्रदर्शन

आमस : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ आमस सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को ड्राइवरों ने चक्का जाम कर दिया है। नए कानून के खिलाफ ड्राइवरों ने प्रदर्शन करते हुए कहा की इस कानून से ड्राइवरों का बहुत नुकसान है। ड्राइवर राजबलम यादव, राजेश कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि गरीबी के कारण हमलोग ड्राइवर बने है। ड्राइविंग कर अपने बाल बच्चे को पालन पोषण कर रहे हैं। उसमें भी सरकार ने एक काला कानून ला दिया है।

ड्राइवरों ने कहा कि जिसमें एक दुर्घटना होने पर सात लाख की जुड़वाना और 10 साल की सजा और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को इलाज करवाने के बाबजूद पांच साल का साजा का प्रावधान किया गया है। चार से पांच हजार के पगार पर ड्राइवरिंग करते हैं तो सात लाख जुड़वाना कहां से भर जाएंगे। अगर 10 साल की सजा होगी तो मेरा, बीबी और बच्चा का पालन पोषण कहां से चलेगा। उनलोगों ने कहा कि सरकार से हमलोग को सिर्फ यही मांग है कि अपना काला कानून वापस लें। पुराना कानून को ही लागू किया जाए। अगर केंद्र सरकार काला कानून वापस नहीं लेती है तो हम लोग हर हाल में प्रदर्शन जारी रखेंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...