स्पेशल ऑपरेशन के दौरान ड्रोन की हुई क्रैश लैंडिंग, धंधेबाजों का पीछा करते नेटवर्क से निकला ड्रोन

हाजीपुर : बिहार में शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए इनदिनों ड्रोन कमरों का इस्तेमाल हो रहा है. सुनसान इलाकों में ड्रोन कैमरे अपने आसमानी नजर से ना केवल शराब के अवैध अड्डों तक पहुंच रहा है, बल्कि ड्रोन कैमरों की खौफ से धंधेबाज भागते फिर रहे हैं. हाजीपुर में दियारा के सुनसान इलाकों में शराब के अवैध अड्डों पर नजर रखने के लिए लगातार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल हो रहा है, और अधिकारी ड्रोन कैमरों के साथ लगातार छापेमारी कर रहे हैं.

Drone1 22Scope News

लेकिन ड्रोन कैमरे वाले इस स्पेशल ऑपरेशन में आज हादसा हो गया. छापेमारी करने निकले ड्रोन की क्रैश लैंडिंग हो गई. दरअसल उत्पाद विभाग की टीम ने. देसरी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में शराब कारोबारियों की तलाश ड्रोन कैमरा उड़ाया.

ड्रोन कैमरों में धंधेबाजों की तस्वीर मिली तो ड्रोन ने शराब धंधेबाजों का पीछा किया. ड्रोन कैमरों को देख शराब कारोबारी सरपट भागने लगे. आसमान में उड़ रहा ड्रोन भी धंधेबाजों के पीछे गया. जमीन पर भागते धंधेबाज और आसमान से पीछा करता ड्रोन धंधेबाजों की तस्वीर भेज रहा था. लेकिन इसी बीच ड्रोन कैमरे की क्रैश लैंडिंग हो गइ. धंधेबाजों का पीछा करते करते ड्रोन नेटवर्क से बाहर निकल गया. तेज हवा की वजह से ड्रोन कैमरा की गंगा नदी वाले इलाके में क्रैश लैंडिंग हो गई.

Drone2 22Scope News

हादसे के बाद अपने सबसे कारगर हथियार ड्रोन कैमरे की तलाश में उत्पाद विभाग की टीम दियारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद भी ड्रोन नहीं मिला. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन के दौरान ड्रोन नेटवर्क से बाहर हो गया था. बहुत तेज हवा के कारण कंट्रोल नहीं हो पाया जिसके कारण ड्रोन दूसरी ओर चला गया. जिसके बाद गंगा नदी में गिर गया.

रिपोर्ट : शक्ति

एस्टेरिया एयरोस्पेस ने लॉन्च किया एंड-टू-एंड ड्रोन ऑपरेशन प्लेटफॉर्म “स्काईडेक”

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...