Advertisment

मधेपुरा में ड्रोन कैमरे ने खोली शराब माफियाओं की पोल, कई कारखाने ध्वस्त..

उत्पाद विभाग की टीम ने जोरगामा गांव में कई ठिकानों पर की छापेमारी

मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जोरगामा गांव में ड्रोन कैमरे की मदद से उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद विभाग ने ड्रोन कैमरे के मदद से कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान बहियार में चल रहे कई देशी शराब कारखाना को ध्वस्त किया गया. इस दौरान शराब कारोबारी पुलिस की पकड़ में नहीं आए.

वहीं उतपाद विभाग के जिला अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मधेपुरा समेत पूरे प्रदेश में अब ड्रोन कैमरे से शराब माफिया और शराब कारोबारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इससे काफी सफलता भी मिली है. इसी कड़ी में आज मुरलीगंज के जोरगामा गांव स्थित बहियार में कई देशी शराब कारखाना को ध्वस्त किया गया है. साथ ही फरार कारोबारियों पर मामला दर्ज किया जाएगा.

रिपोर्ट: राजीव रंजन

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...