नवादा में ड्रोन से होगी मुहर्रम जुलूस की निगरानी

नवादा : नवादा उत्पाद विभाग की ओर से एक बड़ा इंतजाम मुहर्रम पर्व पर किया गया है। चप्पे-चप्पे पर उत्पाद विभाग की ड्रोन कैमरा से जुलूस में निकलने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया है कि मुहर्रम पर्व को लेकर नवादा की सड़कों पर दो ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ेगा और नवादा की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। मुहर्रम पर शांति भाईचारा के साथ मनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी अपील की गई है।

ड्रोन कैमरा जब आसमान में उड़ेगा तो एक-एक लोगों पर रहेगी पैनी नजर

बता दें कि उत्पाद विभाग की एक बेहतर पहल देखने को मिला है। जहां इस ड्रोन कैमरा जब आसमान में उड़ेगा तो एक-एक लोगों पर पैनी नजर रखेगा। जुलूस में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।साथ ही चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। प्रखंड के विभिन्न गांवों के साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरा के सहारे मकानों की छत व अन्य जगहों की तलाशी ली गई। साथ ही विभिन्न चौक-चौराहे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। ड्रोन कैमरा से क्षेत्र का जायजा लिया गया।

कोई लोग भी गलत करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा – उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने कहा कि किसी भी सूरत में अगर कोई लोग भी गलत करते हैं तो उन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह ड्रोन कैमरा काफी कारगर साबित होता है। उत्पाद विभाग की ओर से इस तरह का इंतजाम किया जाता है। दो ड्रोन कैमरा से पूरी निगरानी नवादा का की जा रही है। और जुलूस में खास करके उत्पाद विभाग की ओर से लाया गया ड्रोन कैमरा का उपयोग किया जाएगा। अंधेरे की रोशनी में भी ड्रोन कैमरा में लोगों की तस्वीर कैद हो जाती है।

बता दें कि मोहर्रम पर्व में भी उत्पाद विभाग की ड्रोन कैमरा ने बेहतर कार्य किया था जिसके कारण पूरे उत्पाद विभाग की काफी प्रशंसा की गई थी एक-एक लोगों पर इस ड्रोन कैमरा से लोगों पर नजर रखा गया था और एक बार फिर से अपनी कीर्तिमान साबित करने के लिए उत्पाद विभाग की ओर से ड्रोन कैमरा के माध्यम से लोगों पर नजर रखी जा रही है।

https://22scope.com/muharram-celebrated-peacefully-in-khagaria-tight-security-arrangements/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...